नीरज चोपड़ा का इस साल कैसा रहा प्रदर्शन और उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो कौनसा है?
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस साल सभी प्रतियोगिताओं में पहला या दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने पावो नूरमी गेम्स (89.30 मीटर) में रजत व कुओर्टेन गेम्स (86.69 मीटर) में स्वर्ण जीता और स्टॉकहोम डायमंड लीग में करियर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो (89.94 मीटर) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला रजत जीता।