नीरज चोपड़ा की 2024 के ओलंपिक्स के बाद शादी कर देंगे, बस उसकी हां का इंतज़ार है: चाचा
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके चाचा भीम चोपड़ा ने कहा है, "2024 के ओलंपिक्स के बाद उसकी शादी कर देंगे।" उन्होंने कहा, "बस उसकी हां का इंतज़ार है। अभी हां नहीं कर रहा है। अभी कोई लड़की नहीं देखी...उससे भी बोला है कि कोई लड़की पसंद आए तो बताना।"