नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर जश्न मनाते उनके पिता का वीडियो हुआ वायरल
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय ऐथलीट बनने पर जश्न मनाते हुए उनके पिता सतीश कुमार व अन्य परिजन का वीडियो वायरल हुआ है। चोपड़ा के पिता ने कहा, "यह हमारे परिवार, गांव और देश के लिए सुनहरा मौका है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए खुशी का पल है।"