नीरज चोपड़ा ने तिरंगे को कैच कर उसे ज़मीन पर गिरने से रोका, वायरल हुआ वीडियो

विश्व चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स-2022 के दौरान स्टैंड्स से अपनी ओर उछाले गए तिरंगे को आगे बढ़कर कैच किया और उसे ज़मीन पर गिरने से रोका जिसका वीडियो वायरल हो गया है। अपने इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले 25-वर्षीय नीरज ने तिरंगा पकड़ने के बाद गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पुरुष रिले टीम के साथ फोटो खिंचवाई।

Load More