नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "नीरज ने भारतीय खेलों के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया। उनका बेहतरीन प्रदर्शन लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा।" बकौल राष्ट्रपति, उन्होंने भारतीय ऐथलेटिक्स को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Load More