नीरज चोपड़ा को आशीष नेहरा समझने वाले पाक के कॉन्सपिरेसी थियरिस्ट को सहवाग ने किया ट्रोल
वीरेंद्र सहवाग ने नीरज चोपड़ा को आशीष नेहरा समझने वाले पाकिस्तानी कॉन्सपिरेसी थियरिस्ट ज़ैद हामिद को ट्रोल किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद नदीम की तारीफ करते हुए एक ट्वीट में ज़ैद ने कहा था कि नदीम ने नेहरा को पछाड़ा है। सहवाग ने लिखा, "चिचा...नेहरा यूके पीएम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं...चिल करिए🤣।"