नीरज चोपड़ा को ज़्यूरिख डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान, शीर्ष स्थान पाने से 0.15 मीटर से चूके
भारत के ओलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को ज़्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने उनसे 0.15 मीटर दूर 85.86 मीटर पर भाला फेंककर गोल्ड जीत लिया। नीरज ने इस साल दोहा और लुसाने में डायमंड लीग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।