नीरज चोपड़ा ने सुरक्षाकर्मी द्वारा अलर्ट किए जाने के बावजूद दोहा में फैन्स के साथ ली सेल्फी
भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद फैन्स के साथ सेल्फी ली जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में नीरज सुरक्षा अधिकारियों को इंतज़ार कराते हुए सेल्फी क्लिक करते दिख रहे हैं। नीरज से एक सुरक्षाकर्मी कहते दिखे, "भाई, आप मुसीबत में पड़ जाओगे।"