ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने करनाल (हरियाणा) में ₹90 लाख में रेंज रोवर वेलार खरीदी है। नीरज के पास पहले से महंगी गाड़ियों में रेंज रोवर स्पोर्ट, फोर्ड मस्टैंग जीटी, महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर हैं। गौरतलब है, 2023 में नीरज ने अब तक 2 डायमंड लीग खिताब जीते हैं।