नीरज ने एशियाड में सीज़न के बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड, जेना ने अपने नाम किया सिल्वर

विश्व चैंपियन भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स-2022 में 88.88-मीटर के सीज़न के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है। 25 वर्षीय ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज का एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। वहीं, भारत के किशोर जेना ने 87.54 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।

Load More