नीलामी के बारे में सोचकर मैं सही से सो नहीं पाया था: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद इंग्लैंड के ऑल-राउंडर सैम करन ने कहा है, "कल रात मैं सही से सो नहीं पाया था...नीलामी के बारे में सोचकर नर्वस भी था।" उन्होंने कहा, "लेकिन मैं बहुत खुश और अभिभूत हूं कि मुझे इस राशि में खरीदा गया। मुझे इस राशि की उम्मीद नहीं थी।"