नीलामी में ₹1.4 करोड़ में बिका एप्पल-1 के लिए स्टीव जॉब्स द्वारा हस्तलिखित ऐड
एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा एप्पल-1 के लिए एक हस्तलिखित ऐड को अमेरिका में एक नीलामी में $175,759 (₹1.4 करोड़) में बेचा गया है। जॉब्स ने 1976 में यह ऐड लिखा था। इस ऐड में जॉब्स ने कंप्यूटर के फीचर्स लिखे थे जिसमें 8 केबी रैम, पावर सप्लाई, कीबोर्ड इनपुट और 65 केबी की एक्सपेंडेबल मेमोरी का ज़िक्र था।