नीलोफर खान कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया। प्रोफेसर नीलोफर कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति होंगी। खान वर्तमान में कश्मीर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में कार्यरत हैं। वह अर्थ साइंटिस्ट प्रो. तलत अहमद का स्थान लेंगी जिनका 3-साल का कार्यकाल अगस्त 2021 में समाप्त हुआ था।