नुपुर के समर्थन को लेकर मारे गए अमरावती के केमिस्ट द्वारा शेयर किए गए पोस्ट आए सामने
मीडिया ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने को लेकर मारे गए अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे द्वारा फॉरवर्ड किए गए कुछ वॉट्सऐप मेसेज एक्सेस किए हैं। कोल्हे ने कथित तौर पर ‘ब्लैक फ्रीडम’ नामक ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नुपुर के समर्थन वाले मेसेज भेजे थे जिसके बाद कोल्हे के दोस्त यूसुफ ने इन्हें अन्य ग्रुप्स में शेयर किया।