नुपुर को धमकियां दे रहे हैं इस्लामिस्ट, उम्मीद है किसी दिन उनसे मिल पाऊं: डच सांसद वाइल्डर्स

नीदरलैंड्स के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा का फिर से समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने बहादुर नुपुर को समर्थन देने के लिए पर्सनल मेसेज भेजा है जिन्हें...सच बोलने को लेकर इस्लामिस्ट वर्षों से धमकियां दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि किसी दिन...नुपुर से मिल पाऊं।"

Load More