नुपुर शर्मा को 4 दिनों से तलाश रही मुंबई पुलिस, नहीं चल रहा पता: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा को मुंबई पुलिस 4 दिनों से दिल्ली में तलाश रही है लेकिन उनका पता नहीं चल रहा। बकौल रिपोर्ट्स, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस उन्हें समन देने आई है। इससे पहले उन्हें कथित तौर पर ईमेल के ज़रिए समन भेजा गया था।