नुपुर शर्मा पर एससी की टिप्पणी को 'गलत' बताने वाले पूर्व जज पर नहीं चलेगा अवमानना का केस
अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने नुपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज एस.एन. ढींगरा और 2 अन्य के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, तीनों ने टिप्पणियों को 'गलत' बताया था। वेणुगोपाल ने कहा, "तीनों के बयान अवमानना के दायरे में नहीं आते।"