नुसरत जहां से जुड़ी फर्म पर लगा 400+ लोगों को धोखा देने का आरोप, ऐक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
टीएमसी सांसद व ऐक्ट्रेस नुसरत जहां ने कहा है कि उन्होंने 2017 में उस रियल एस्टेट फर्म के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था जिस पर पश्चिम बंगाल में फ्लैट देने का वादा कर 400+ लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने मंगलवार को इस मामले में ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी।