नूंह में 19 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट व बल्क एसएमएस सेवाओं पर लगाई गई रोक
हरियाणा सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी कर बताया कि नूंह में 17-19 सितंबर तक इंटरनेट सेवाओं व बल्क एसएमएस सेवाओं को बंद किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया, "गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।" गौरतलब है, नूंह में 31 जुलाई को हिंसा हुई थी।