नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंसक झड़प में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई तीन
नूंह (हरियाणा) में धार्मिक यात्रा के दौरान 2 समुदायों में हुई हिंसक झड़प में सोमवार रात एक और व्यक्ति की मौत हो गई इसके बाद घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। इससे पहले झड़प में 2 होमगार्ड की मौत हो गई थी। घटना के बाद ज़िले में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।