नूंह में लगाया गया कर्फ्यू, स्टैंडबाय पर है एयरफोर्स: हरियाणा में हिंसा के बीच अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया है कि सांप्रदायिक हिंसा के बाद नूंह में कर्फ्यू लगाते हुए एयरफोर्स को स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि ज़रूरत पड़ने पर देश के दूसरे हिस्सों से सुरक्षाकर्मी एयरलिफ्ट किए जा सकें। हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है जिनमें 4 लोगों की मौत नूंह में हुई है।