नूंह में हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा 13 दिनों बाद हुई बहाल
पुलिस के मुताबिक, नूंह (हरियाणा) में सांप्रदायिक झड़पों के बाद बंद हुई इंटरनेट सेवा 13-दिनों बाद बहाल हो गई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर निगरानी जारी रहेगी। वहीं, पलवल में रविवार को सर्व हिंदू समाज संगठन की महापंचायत में एलान किया गया कि नूंह में अधूरी रही ब्रजमंडल यात्रा 28 अगस्त को दोबारा निकाली जाएगी।