नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नूंह (हरियाणा) में हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए 'गौ-रक्षक' बिट्टू बजरंगी को एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बजरंगी को गुरुवार को नूंह की एक अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे फरीदाबाद की नीमका जेल भेज दिया गया है।