नूंह हिंसा के दौरान मंदिर में फंसी महिलाओं का रेप होने के दावों का पुलिस ने किया खंडन
हरियाणा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने नूंह हिंसा पर कहा है, "सोशल मीडिया पर एक कहानी चल रही है कि जिस दिन नल्हड़ मंदिर में श्रद्धालु फंसे थे तब महिलाओं के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध हुए।" उन्होंने कहा, "यह सब गलत है...अफवाह है...इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मैं खुद वहां मौजूद थी।"