नूंह हिंसा के बाद पानीपत में बाइक पर आए लोगों ने दुकानों में की तोड़फोड़, कई लोग हुए घायल
नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद रविवार को बाइक पर आए कुछ नकाबपोश लोगों ने पानीपत (हरियाणा) में दो जगहों पर कुछ दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की उम्र 20-25 साल थी और घटना के बाद करीब 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।