नूंह हिंसा को लेकर करीब 25 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार; पुलिस ने कहा- हमारे पास सुबूत हैं

नूंह (हरियाणा) में हुई सांप्रदायिक झड़पों के संबंध में पुलिस ने करीब 25 रोहिंग्या शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने कहा, "हमने हिंसा में शामिल रोहिंग्या शरणार्थियों की सूची तैयार की है...हमारे पास उनके खिलाफ सुबूत हैं।" बकौल बिजारणिया, रोहिंग्या शरणार्थियों ने सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा किया था जिसके चलते अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

Load More