नेटफ्लिक्स का बाज़ार पूंजीकरण $54 अरब घटा, 2004 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
नेटफ्लिक्स द्वारा 2022 की पहली तिमाही में सब्सक्राइबर्स घटने की जानकारी देने के बाद इसके शेयर बुधवार को करीब 35% लुढ़के जिससे कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण $54 अरब घट गया। इसके बाज़ार पूंजीकरण में 2004 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। नेटफ्लिक्स के शेयर एसऐंडपी 500 और नैसडक 100 सूचकांक पर साल के सर्वाधिक नुकसान वाले शेयर बन गए।