नेटफ्लिक्स के शेयर 35% से अधिक लुढ़के, 10 वर्षों से अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट
नेटफ्लिक्स द्वारा 2022 की पहली तिमाही में 2 लाख सब्सक्राइबर्स घटने की जानकारी देने के बाद इसके शेयर बुधवार को 35% से अधिक लुढ़क गए जो अक्टूबर, 2011 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। 1 दशक से अधिक समय बाद पहली बार नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स घटे हैं। खबर लिखे जाते वक्त नेटफ्लिक्स के शेयर $224.68 पर कारोबार कर रहे थे।