नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सैरेंडोस ने हैदराबाद में जूनियर एनटीआर व राम चरण से की मुलाकात
नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सैरेंडोस ने अभिनेता जूनियर एनटीआर व राम चरण से हैदराबाद (तेलंगाना) में मुलाकात की है। जूनियर एनटीआर ने शुक्रवार को 'X' पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "आपकी और आपकी टीम की मेहमाननवाज़ी करते हुए खुशी हुई।" सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सैरेंडोस अभिनेता चिरंजीवी के साथ भी बातचीत करते नज़र आ रहे हैं।