नेटफ्लिक्स पर 'ऐनिमल' की रिलीज़ रोकने के लिए कोर्ट पहुंची फिल्म की 'को-प्रोड्यूसर' कंपनी
'ऐनिमल' की को-प्रोड्यूसर होने का दावा करने वाली कंपनी सिने 1 स्टूडियोज़ प्राइवेट लिमिटेड ने स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज़ को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। कंपनी ने टी-सीरीज़ पर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे भुगतान नहीं किया गया है। बकौल कंपनी, उसके पास प्रॉफिट में 35% हिस्सेदारी थी।