नेताओं पर अश्लील होली गीत को लेकर भोजपुरी गायक प्रमोद के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज

भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव के अश्लील होली गीत 'चोली बेचे चिराग पासवान' को लेकर भोजपुर (बिहार) में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बसपा प्रमुख मायावती का नाम लिया था। प्रमोद ने फेसबुक पर माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गाना हटा लिया है।

Load More