नेताजी होते तो भारत का बंटवारा नहीं होता, जिन्ना भी उन्हें अपना नेता मानते थे: अजित डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा है कि अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस होते तो भारत का बंटवारा नहीं होता। उन्होंने कहा, "नेताजी की सोच थी कि 'मैं अंग्रेज़ों से लड़ूंगा...मैं आज़ादी की भीख नहीं मांगूंगा। यह मेरा अधिकार है और मुझे यह हासिल करना है।' जिन्ना ने कहा था कि उन्हें सिर्फ एक नेता स्वीकार है...वह बोस थे।"