नेतृत्व की क्षमता न रखने वालों को रखना कंपनी के लिए हो सकता है घातक: शादी डॉट कॉम के सीईओ
शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल ने कहा है कि नेतृत्व की क्षमता न रखने वाले लोगों को काम पर रखना कंपनी के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने कहा, "आपके पास अच्छा उत्पाद, जोश से भरी टीम और उभरता बाज़ार हो सकता है...लेकिन नेतृत्व के स्तर पर हुए कुछ गलत फैसलों से सब कुछ बर्बाद हो सकता है।"