नेथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ओवरस्टेप किए बिना फेंकी 30,000 गेंदें
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नेथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ओवरस्टेप (लाइन के बाहर पांव) किए बिना 30,064 गेंदें फेंकी हैं। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले 35-वर्षीय लायन ने 116 टेस्ट मैच खेले हैं और कभी भी ओवरस्टेप कर नो-बॉल नहीं दी है। वह शनिवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कम-से-कम 30,000 गेंदें फेंकने वाले 7वें क्रिकेटर बने।