नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी ने पुष्प कमल दहल को देश का नया प्रधानमंत्री किया नियुक्त

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, नवनियुक्त प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को शाम चार बजे होगा। गौरतलब है, प्रचंड तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने प्रचंड को समर्थन दिया है।

Load More