काठमांडू (नेपाल) में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। बकौल नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी, भूकंप सुबह 4:17 बजे आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। गौरतलब है कि रविवार को नेपाल में दो बार क्रमश: 5.3 और 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।