नेपाल के क्रिकेटर लामिछाने को रेप केस में किया गया बरी, पशुपतिनाथ मंदिर में किए दर्शन

नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने बुधवार को क्रिकेटर संदीप लामिछाने को रेप के एक मामले में बरी कर दिया। जनवरी में काठमांडू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक 18-वर्षीय लड़की का कथित तौर पर रेप करने के मामले में उन्हें 8 साल की जेल की सज़ा सुनाई थी। बरी होने के बाद 23-वर्षीय लामिछाने ने काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए।

Load More