राष्ट्रपति पद के चुनाव में गुरुवार को राम चंद्र पौडेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बांग को हराकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और वह देश के तीसरे राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस के नेता पौडेल को 8 दलों का समर्थन प्राप्त था। नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट कर पौडेल को बधाई दी।