नेपाल के दीपेंद्र ऐरी ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के, टी20I में ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने
नेपाल के ऑल-राउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने शनिवार को टी20I मैच में एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए। वह युवराज सिंह और कायरन पोलार्ड के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 24 वर्षीय दीपेंद्र ने एसीसी प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ नेपाल के 20वें ओवर में कामरान खान की गेंदबाज़ी पर यह उपलब्धि हासिल की।