नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की पत्नी सीता दहल (69) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक ने बताया कि सीता दहल को सुबह 8 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और सुबह 8:33 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।