नेपाल के पीएम से मिले पीएम मोदी, कहा- रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने इस वार्ता के बाद कहा, "भारत और नेपाल के धार्मिक व सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने और मज़बूत हैं। हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे।"