नेपाल के विमान दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद, एक यात्री अब भी लापता
नेपाल के पोखरा में सेती नदी के पास क्रैश हुए विमान से अब तक 71 शव निकाले जा चुके हैं और एक अन्य लापता यात्री की तलाश अब भी जारी है। गौरतलब है, रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए येती एयरलाइन्स के विमान में 72 लोग सवार थे जिनमें 5 भारतीय भी शामिल थे। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हो गया है।