नेपाल के विमान हादसे में कम-से-कम 16 शव हुए बरामद, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

नेपाल के पोखरा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुए विमान से अब तक कम-से-कम 16 शव निकाले गए हैं। नेपाल आर्मी के एक प्रवक्ता ने कहा, "और शव मिलने की आशंका है। विमान के टुकड़े हो गए हैं।" येती एयरलाइन्स के 2 इंजन वाले एटीआर-72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग सवार थे और यह रविवार सुबह 10:33 बजे काठमांडू से उड़ा था।

Load More