नेपाल ने रामदेव की दिव्य फार्मेसी समेत 16 भारतीय फार्मा कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाला
नेपाल के औषधि नियामक प्राधिकरण ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि उत्पादों का निर्माण करने वाली दिव्य फार्मेसी समेत 16 भारतीय दवा कंपनियों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। प्राधिकरण ने बताया कि ये कंपनियां डब्ल्यूएचओ के दवा निर्माण मानकों का पालन करने में विफल रहीं। सूची में कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड, रेडियंट पेरेन्टेरल्स लिमिटेड और डायल फार्मास्युटिकल्स भी शामिल हैं।