नेपाल में 24 घंटे के अंदर आया दूसरा भूकंप, 4.3 मापी गई तीव्रता
नेपाल में रविवार को 24 घंटे के अंदर दूसरा भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप शाम को 5:18 बजे आया था जिसकी गहराई सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। गौरतलब है कि रविवार सुबह 7:24 बजे नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।