नेपाल में 26 वर्षीय युवक के पेट से निकाली गई वोडका की बोतल, पुलिस ने दोस्तों पर जताया शक
नेपाल में एक 26 वर्षीय युवक के पेट से वोडका की बोतल निकालने के लिए सर्जरी की गई है। एक डॉक्टर ने कहा, "बोतल से उसकी आंत फट गई थी जिससे मल रिस रहा था और आंतों में सूजन थी।" पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर कहा कि शायद दोस्तों ने शराब पिलाकर उसके मलाशय में बोतल डाली थी।