नेपाल में आए भूकंप के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 157
नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई और करीब 190 लोग घायल हैं। शनिवार को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, "भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है और सरकार राहत कार्य में लगी हुई है।"