नेपाल में आए भूकंप से हुए नुकसान की तस्वीरें आईं सामने

नेपाल के जाजरकोट में शुक्रवार को आए 6.4 तीव्रता के भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की तस्वीरें सामने आई हैं। भूकंप के कारण 128 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।

Load More