नेपाल में आया भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि रविवार सुबह 7:24 बजे नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी और इसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से भारत या नेपाल में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।