नेपाल में ईंट भट्टी में बंधुआ मज़दूरी कर रहे 38 भारतीयों को कराया गया मुक्त
नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रौतहट ज़िले में एक ईंट भट्टी में बंधुआ मज़दूर के तौर पर काम कर रहे कम-से-कम 38 भारतीय नागरिकों को मुक्त कराया गया है। इनमें 20 पुरुष व 18 महिलाएं-बच्चे शामिल हैं और सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। बकौल पुलिस, सभी को बिहार में सशस्त्र सीमा बल को सौंप दिया गया है।